बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में बम विस्फोट, अफरा-तफरी, आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में बम फटा है। नीतीश कुमार आज मंगलवार को नालंदा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उनकी जनसभा नालंदा के सिलाव क्षेत्र में हो रही थी। इस दौरान अचानक वहां बम विस्फोट हो गया। बम विस्फोट के कारण अफरा-तफरी मच गई।

विस्फोट के बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नीतीश कुमार जनसंवाद यात्रा के सिलसिल में सिलाव पहुंचे थे। वे लोगों से मुलाकात कर रहे थे। उसी दौरान एक सिरफिरे युवक ने सीएम के पास बम फेंक दिया। इसके अफरा-तफरी मच गई।

बम विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस दौरान आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इस्लामपुर के रहने वाले शुभम के रूप में की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X