अष्टयाम हरि कीर्तन को सफल बनाने के लिए बिहार सहयोग समिति की बैठक, सभी ने दिया यह आश्वासन

हैदराबाद : 2 फरवरी को तेलंगाना बिहार सहयोग समिति की बैठक दुर्गा माता मंदिर इंदिरा नेहरू नगर मल्काजगीरी में संपन्न हुई। यह बैठक आगामी महाशिवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले अष्टयाम हरि कीर्तन के आयोजन के संदर्भ में आयोजित की गयी।

सभा की अध्यक्षता करते हुए तेलंगाना बिहार सहयोग समिति के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा आयोजित यह अष्टयाम हरि कीर्तन कार्यक्रम लगभग 28 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस साल भी हमें और अधिक परिश्रम और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से ही जुट जाना चाहिए। केन्द्रीय समिति के सदस्य शुशील कुमार ओझा ने बताया कि हरि कीर्तन की उपाध्यक्ष दीपक यादव की अगुवाई में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें-

इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष मनोज यादव, सचिव सागर भगत, दीपक गुप्ता, ललन मिश्रा, मनोज भगत, जय प्रकाश भगत, रंजीत यादव, पंकज यादव, हरे राम यादव, हरिश यादव, गोपाल भगत, सुरज यादव, शिव कुमार यादव, चंदन यादव, बिजेंद्र गुप्ता, विकास यादव, सुनील यादव, राज़ कुमार ठाकुर, अकलेस भगत, मनोहर भगत, संजय भगत, मुन्ना भगत एवं समिति के सदस्य और युवा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। सभी ने आश्वासन दिया कि अष्टयाम हरि कीर्तन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X