बिहार सहयोग समिति : श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन, मनमोहक रही हैं ये झांकियां

हैदराबाद : बिहार सहयोग समिति तेलंगाना तथा बिहार महिला एसोसिएशन द्वारा दुर्गा माता मंदिर (इंदिरा नेहरू नगर, मलकाजगिरी ) के प्रांगण में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा भगवान बाल कृष्ण तथा गोपियों के रूप में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। साथ ही बिहार महिला संगठन की महिला सदस्यों द्वारा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की गई।

बच्चों के प्रस्तुति के बाद बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के पुरुष सदस्यों द्वारा भगवान कृष्ण का भजन गायन का कार्यक्रम हुआ। तदोपरांत मध्यरात्रि भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य समय के बाद उनकी पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद उत्सव का समापन हुआ।

इस दौरान सभी भक्तों एवं पदाधिकारी और सदस्यों का स्वागत समिति के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव अपने पुरे टीम के साथ किया। इसी क्रम में महिला ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अनिता भगत ने भी अपने पुरे टीम के साथ सभी महिलाओं का स्वागत किया और आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X