बिग बॉस सीजन-7: पल्लवी प्रशांत मामले में 16 और गिरफ्तार, चार हैं नाबालिग

हैदराबाद: ज्ञात हो कि बिग बॉस सीजन-7 के विजेता पल्लवी प्रशांत को हाल ही में गिरफ्तार किया गया और चंचलगुडा जेल भेज दिया गया। इसी क्रम में पुलिस ने इस मामले में 16 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 12 मेजर पाये गये।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। बाकी चार नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि बिग बॉस फाइनल के दौरान अन्नपूर्णा स्टूडियो के पास प्रशंसकों के बीच बहस के कारण छह आरटीसी बस, एक पुलिस वाहन और अन्य कारों के शीशे नष्ट हो गये थे।

पल्लवी प्रशांत से गिरफ्तार के बाद करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई। बाद में पल्लवी प्रशांत और उनके भाई को न्यायाधीश के आवास पर पेश किया गया। इस मौके पर जज ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया। रिमांड पर प्रशांत और उसके भाई को चंचलगुड़ा जेल ले भेज दिया गया।

 बिग बॉस फाइनल के बाद पल्लवी प्रशांत के फैंस ने अन्नपूर्णा स्टूडियो के सामने जमकर हंगामा किया। बिग बॉस के प्रतियोगी अमर, अश्विनी और बिग बॉस सीजन 6 की प्रतियोगी गीतू ने कारों में तोड़फोड़ की। वहीं छह आरटीसी बसों के शीशे तोड़ दिये।

इसी क्रम में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दावा किया कि सरकारी और निजी संपत्तियों को नष्ट कर दिया गया।

दूसरी ओर सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव नारायण ने मांग की कि कार्यक्रम के प्रायोजक और अभिनेता नागार्जुन के खिलाफ भी मामले दर्ज किए जाने चाहिए।

బిగ్‌బాస్ సీజన్ -7: పల్లవి ప్రశాంత్ కేసులో మరో 16 మంది అరెస్ట్

హైదరాబాద్: బిగ్‌బాస్ సీజన్ -7 విన్నర్ పల్లవి ప్రశాంత్‌ను తాజాగా అరెస్ట్ చేసి చంచల్‌గూడ జైలుకు రిమాండ్‌కు తరలించిన సంగతి తెలిసిందే. తాజాగా ఈ కేసు వ్యవహారంలో మరో 16 మందిని పోలీసులు అరెస్టు చేశారు. ఇందులో 12 మంది మేజర్లు ఉన్నట్లు గుర్తించారు.

వారిని కోర్టులో హాజరు పరిచిన అనంతరం రిమాండ్‌కు తరలిస్తామని అధికారులు తెలిపారు. మిగిలిన నలుగురు మైనర్లను జువెనైల్ జస్టిస్ బోర్డు ఎదుట హాజరు పరచనున్నారు.

కాగా, బిగ్‌బాస్ ఫైనల్స్ సమయంలో అన్నపూర్ణ స్టూడియో వద్ద అభిమానుల వాగ్వాదంతో ఆరు ఆర్టీసీ బస్సుల అద్దాలు, పోలీస్‌ కారుతో పాటు ఇతరుల కార్లు ధ్వంసం చేసిన విషయం తెలిసిందే. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X