सिकंदराबाद आर्मी कैंटोनमेंट में हथियारों की बड़ी चोरी, मचा हड़कंप, कर्मचारियों पर ही संदेह!

हैदराबाद: सिकंदराबाद आर्मी कैंटोनमेंट में मद्रास रेजिमेंट बटालियन में रविवार को हुई हथियार चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। अत्यंत कड़ी सुरक्षा वाली बटालियन की आर्मरी (हथियार रखने वाला कमरा) से एके 203, इंसास राइफल्स समेत 10 तरह की बंदूकें, मैगजीन्स गायब हो गईं। सोमवार सुबह मिली शिकायत पर बोलारम पुलिस मौके पर पहुंची। क्या यह कर्मचारियों का काम है? या बाहर के किसी व्यक्ति ने चुराए? चोरी क्यों की? कहां छुपाकर रखे हैं? इसका पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने अब तक 15 कर्मचारियों से पूछताछ करके महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं। उधर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर खंगाल रहे हैं। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य इंटेलिजेंस अधिकारी भी अलग-अलग एंगल से जांच कर रहे हैं।


सिकंदराबाद कैंटोनमेंट सीमा में आर्मी 20 और मद्रास रेजिमेंट बटालियन का संचालन कर रही है। आर्मी स्टाफ के लिए जरूरी इंडियन स्मॉल आर्म्स सिस्टम (इंसास) समेत एके 203 असॉल्ट राइफल्स, अत्याधुनिक पिस्टल्स, मैगजीन्स, बुलेट्स, अन्य गोला-बारूद रखने के लिए आर्मरी रूम्स (कोट), बटालियन मैगजीन बनाए गए हैं। आर्मरी पर शिफ्ट में दो-दो गार्ड्स ड्यूटी करते हैं। आर्मरी में मौजूद हथियारों की रोजाना जांच करके नंबर वाइज रिकॉर्ड में एंट्री करके मिलान किया जाता है। रेगुलर प्रोसीजर के तहत आर्मरी में रविवार शाम 6 बजे स्टॉक चेक करके सील लगाया गया। स्टाफ ने देखा कि हमेशा की तरह सोमवार सुबह 7.50 बजे आर्मरी खोलते समय दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। उच्च अधिकारियों को सूचना देने पर लेफ्टिनेंट कर्नल मयंक घटनास्थल पर पहुंचे और 4 एके 203 असॉल्ट राइफल्स, पिस्टल समेत कुल 10 तरह के हथियार और मैगजीन गायब होने के पता चला है। इसके चलते अधिकारियों ने तुरंत बोलारम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की।

यह भी पढ़ें-



बाहर के लोग प्रवेश न कर सकें ऐसी अत्यंत मजबूत सुरक्षा वाला इलाका है। रविवार रात उस एरिया में भारी बारिश होना और आर्मर रूम की तरफ किसी भी वाहन के आने के निशान न होने से हथियार चोरी के पीछे कर्मचारियों का हाथ हो सकता है। इस एंगल से जांच की जा रही है। आर्मरी रूम्स और बटालियन मैगजीन स्टाफ से मंगलवार को पूछताछ की गई। पता चला है कि एक हफ्ते से गार्ड ड्यूटी करने वाले 15 कर्मचारियों से पूछताछ की गई। राज्य इंटेलिजेंस के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियां इस चोरी घटना पर ध्यान दे रही हैं। हथियार किसने, क्यों चुराए? इस एंगल से जानकारियां जुटा रहे हैं।

चोरी हुए हथियार और गोला-बारूद का विवरण इस प्रकार हैं- 4 एके-203 7.62×39 एमएम असॉल्ट राइफलें, 5 मैगजीन, 720 राउंड बुलेट्स, 5.56 एमएम इंसास 1 बी 1 राइफल, 3 मैगजीन, 11 बॉल राउंड, छह 9 एमएम ऑटोमेटिक पिस्टल्स, 12 मैगजीन, 1,120 राउंड्स, 6.35 बोर पिस्टल, मैगजीन, पैसिव नाइट विजन बायनोक्युलर, 5 ट्रेसर राउंड और 20 ब्लैंक राउंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X