इस महीने की 10 तारीख से बतुकम्मा उत्सव, सरकार कर रही है ऐसी तैयारी

हैदराबाद: तेलंगाना संस्कृति और परंपरा के प्रतीक बतुकम्मा त्योहार के लिए रेवंत रेड्डी सरकार बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रही है। इस साल 10 से 18 अक्टूबर तक बतुकम्मा उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत सद्दुला बतुकम्मा के दिन यानी 18 अक्टूबर को हैदराबाद टैंक बंड पर हजारों महिलाओं के साथ बड़ा उत्सव मनाया जाएगा। बतुकम्मा उत्सव की तैयारियों पर राज्य सरकार के मुख्य सचिव संजय जाजू ने शनिवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा की। विभिन्न विभागों के सचिव और पुलिस वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए।

सीएस संजय जाजू ने बताया कि सद्दुला बतुकम्मा के अवसर पर टैंक बंड पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सचिवालय के सामने स्थित शहीद स्मारक केंद्र से हजारों महिलाएं बतुकम्मा लेकर रैली के रूप में निकलकर टैंक बंड पहुंचेंगी। महिलाओं के साथ सैकड़ों कलाकार भी रैली में भाग लेकर विभिन्न लोक और सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। टैंक बंड पर विशेष रूप से स्थापित मंच पर सद्दुला बतुकम्मा उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व प्रमुख व्यक्ति शामिल होंगे।

बतुकम्मा उत्सव की पृष्ठभूमि में हैदराबाद शहर में त्योहार की शोभा लाने के लिए प्रमुख चौराहों पर बतुकम्मा के मॉडल स्थापित करने का अधिकारियों को आदेश दिया गया। महत्वपूर्ण जंक्शनों और सरकारी कार्यालयों को बिजली की रोशनी से सजाने का सुझाव दिया गया। टैंक बंड के पास की बस्तियों, कॉलोनियों, गलियों से बड़ी संख्या में महिलाओं के आने की संभावना होने से उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम करने का सीएस ने आदेश दिया। महिलाओं के आवागमन, सुरक्षा, पीने का पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं पर अधिकारी विशेष ध्यान देंगे।

Also Read-

बतुकम्मा विसर्जन के लिए भी विशेष इंतजाम करने का एचएमडीए तथा जीएचएमसी अधिकारियों को सीएस ने आदेश दिया। खासकर टैंक बंड चिल्ड्रन पार्क में बतुकम्मा घाट के साथ नेकलेस रोड इलाकों में विसर्जन की व्यवस्था की जाएगी। बड़ी संख्या में महिलाओं व परिवारों के आने की संभावना होने से भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं पर अधिकारी आवश्यक कदम उठाएंगे।

टैंक बंड पर सद्दुला बतुकम्मा उत्सव शाम 5 से रात 10 बजे तक होने की संभावना होने से उस समय विशेष ट्रैफिक व्यवस्था करने का सीएस ने सुझाव दिया। शहीद स्मारक केंद्र से टैंक बंड तक विशेष बैरिकेडिंग व लाइटिंग व्यवस्था करने का आदेश दिया। बतुकम्मा उत्सव के समय सड़कों पर भीड़ न बढ़े, इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन के साथ लोगों को जरूरी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पुलिस, जीएचएमसी, एचएमडीए जैसे विभागों को समन्वय के साथ काम करने का सुझाव दिया। बतुकम्मा त्योहार के 9 दिनों तक रवींद्र भारती में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों व महत्वपूर्ण स्थानों पर भी बतुकम्मा उत्सव मनाने का राज्य सरकार ने फैसला किया। इससे तेलंगाना के फूलों के त्योहार की विशिष्टता को राज्यभर में बताने के लिए कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं।

इस साल बतुकम्मा उत्सव को दर्शाने के लिए राज्य सरकार विशेष लोगो तैयार कर रही है। सीएस संजय जाजू ने बताया कि तेलंगाना संस्कृति व बतुकम्मा त्योहार की विशेषता के साथ दिसंबर में आयोजित होने वाले तेलंगाना ग्लोबल समिट 2026 विषय को भी इस लोगो में शामिल किया जाएगा। कुल मिलाकर इस महीने की 10 से 18 तारीख तक राज्यभर में उत्सव को वैभव के साथ मनाने के लिए सरकार इंतजाम कर रही है। खासकर 18 अक्टूबर को टैंक बंड पर होने वाले सद्दुला बतुकम्मा कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं के आने की संभावना होने से सुरक्षा, ट्रैफिक, विसर्जन और बुनियादी सुविधाओं पर अधिकारी विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar