अटल पेंशन योजना को मिल रहा है जबरदस्त समर्थन, पढ़ें कौन है योग्य और जुड़ें कैसे?

नई दिल्ली : आम लोगों को भी सामाजिक सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। उनमें से एक है अटल पेंशन योजना (एपीवाई)। इस पेंशन योजना को लोगों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इस स्कीम से जुड़ने वाले ग्राहकों की संख्या मौजूदा वित्त वर्ष में ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के चेयरमैन एस रामन ने बताया कि18 फीसदी सालाना वृद्धि के साथ यह संभव होगा। उन्होंने यह भी कहा कि 18-25 साल की उम्र वालों में इस योजना को लेकर ज्यादा दिलचस्पी दिख रही है।

चेयरमैन एस रामन ने आगे कहा कि खासकर युवा, लंबी अवधि की आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं। देश में पेंशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राहकों तक और ज्यादा पहुंचने का सुझाव दिया। अटल पेंशन योजना में ग्राहकों की संख्या पिछले वित्त वर्ष में 8.96 करोड़ थी, जो 2024-25 साल के 7.61 करोड़ से 7.61 फीसदी ज्यादा है। आंखड़े बताते है कि इस साल 30 अप्रैल तक एपीवाई योजना में 9.04 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। यह 18 फीसदी की वृद्धि के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

इसी क्रम में बैंकों को अहम सुझाव दिए। एपीवाई में जुड़ने के बाद जमा की गई रकम के हिसाब से 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000, 2000, 3000, 4000, 5000 रुपये न्यूनतम पेंशन मिलती है। लेकिन ज्यादातर लोग 1000 रुपये पर ही ध्यान दे रहे हैं। आर्थिक सचिव एम नागराजू ने सुझाव दिया है कि बैंकों को इन्हें ज्यादा पेंशन की तरफ मोड़ना चाहिए। सवाल किया है कि 20-30 साल बाद महीने के 1000 रुपये से उन्हें सामाजिक सुरक्षा कैसे मिलेगी। सुझाव दिया है कि बैंकों को इस दिशा में सोचना चाहिए और ग्राहकों को प्रोत्साहित करना चाहिए।

Also Read-

कौन है योग्य और जुड़ें कैसे?

18 से 40 साल के भारतीय नागरिक जिनका बैंक अकाउंट है, वे इस स्कीम में शामिल हो सकते हैं। जो लोग 1 अक्टूबर, 2022 से इनकम टैक्स दे रहे हैं, वे इस स्कीम के लिए योग्य नहीं हैं। खास तौर पर अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर के वर्कर इस स्कीम में शामिल होने के लिए योग्य हैं। 60 साल की उम्र के बाद ज़िंदगी भर पेंशन मिलती है। सेविंग्स बैंक अकाउंट से ऑटोमैटिक डेबिट के ज़रिए इस स्कीम में पैसे जमा किए जा सकते हैं। कम से कम 1000 रुपये पेंशन पाने के लिए, 18 साल के व्यक्ति को हर महीने 42 रुपये देने होंगे। अगर कोई 40 साल का व्यक्ति जुड़ता है, तो उसे हर महीने 291 रुपये देने होंगे। यही/यदि पेंशन 5000 रुपये पाने के लिए, 18 साल के व्यक्ति को हर महीने 210 रुपये और 40 साल के व्यक्ति को हर महीने 1454 रुपये देने होंगे।

अगर इस स्कीम में शामिल होने वाले किसी व्यक्ति की 60 साल की उम्र से पहले मौत हो जाती है, तो उसका जीवनसाथी इसे जारी रख सकता है। उसके बाद उसे पेंशन मिलेगी। दोनों की मौत के बाद, नॉमिनी को पूरा पेंशन कॉर्पस दिया जाएगा। इसका मतलब है कि दूसरी पेंशन स्कीम के उलट। इसमें दिया गया पूरा प्रीमियम वापस कर दिया जाता है। दोनों को पेंशन मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X