Asia Cup 2022: एक बार फिर चिर प्रतिद्वंदी भारत बनाम पाकिस्तान के बीच ‘युद्ध’, लगेगा करोड़ों का सट्टा, फूटेंगे पटाखे

हैदराबाद: पाकिस्तान की हांगकांग पर धमाकेदार जीत के बाद एशिया कप 2022 के सुपर 4 स्टेज का शेड्यूल साफ हो गया है। शुक्रवार को पाकिस्तान की टीम ने हांगकांग पर 155 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इसके चलते सुपर 4 में पाकिस्तान से पहले भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंकाई क्वालीफाई कर चुके हैं।

वहीं बांग्लादेश और हांगकांग को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। क्योंकि ये टीम एक भी मैच नहीं जीत पाये। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं ग्रुप बी से अफगानिस्तान और श्रीलंका ने जगह बनाई है। ग्रुप स्टेज में भारत और अफगानिस्तान की टीम अपराजित रहीं हैं।

सुपर 4 की चार टीमों के नाम साफ होने के बाद फाइनल शेड्यूल भी सामने आया है। इस चरण में सभी टीमों को राउंड रॉबिन के आधार पर हर टीम के खिलाफ एक मैच खेलना है। सुपर 4 में पहला मुकाबला 3 सितंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा।

वहीं भारत का मुकाबला 4 सितंबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। सबकी नजरें भारत बनाम पाकिस्तान पर होंगे। हाल ही में खेले गये मैच में करोड़ों का सट्टा लगा था। मैच खत्म होते हैदराबाद सहित देश के विभिन्न हिस्सों में फटाखे जलाये गये। कहा जा रहा है कि रविवार को भी यह दृश्य देखने को मिलेगा।

सुपर 4 के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार 7.30 बजे शुरू होंगे। वहीं टॉस 7 बजे होगा। इस चरण की शीर्ष दो टीमें फाइनल में प्रवेश करेगी। फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

एशिया कप 2022 के सुपर 4 स्टेज के सभी मुकाबलों को खेल प्रेमी टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क पर उठा सकते हैं। वहीं इन सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। भारत के तीनों मुकाबलें आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं। (एजेंसियां)

एशिया कप 2022 सुपर-4 शेड्यूल

3 सितंबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका, 4 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान, 6 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका, 7 सितंबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, 8 सितंबर – भारत बनाम अफगानिस्तान, 9 सितंबर – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान और 11 सितंबर को फाइनल मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X