आर्य समाज का विजयदशमी शोभायात्रा धूमधाम से आयोजित

हैदराबाद: आर्य प्रतिनिधि सभा, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के तत्वावधान में आर्य समाज का ऐतिहासिक 84 वां विजयदशमी शोभायात्रा धूमधाम से मनाया गया। इस शोभायात्रा में आर्य समाज के वरिष्ठ और दानवीर तथा वयोवृद्ध कर्मठ नेता बाशेट्टी सत्तय्या रथारूढ होकर नेतृत्व किया।

इस शोभायात्रा में नगर के आर्य समाजियों ने बड़ी ही भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से भाग लिया। आर्य वीर दल व आर्य गुरुकुल महिलाओं ने भी शक्ति प्रदर्शन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। गुरुकुल के विद्यार्थियों ने यज्ञ किया और शोभायात्रा में भाग लिया।

साथ ही पुतलीबावली, जामबाग के पास शोभायात्रा‌ में सम्मिलित सभी आर्य सज्जनों मो पुलिसकर्मियों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में आर्य समाज के सोमनाथ आर्य और श्रीमती भवानी ने किया। इस उपलक्ष्य में समाज के प्रदीप जाजू, डॉ धर्म तेजा, सुनील, धर्मपाल और अन्य ने जलपान की व्यवस्था की।

समाज के रामचंद्र राजू ने आर्य समाज महर्षि दयानंद मार्ग सुल्तान बाजार ने शोभायात्रा में सम्मिलित आर्य नेताओं और पदाधिकारीयों को पुष्प माला और शाल उढाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ प्रताप रूद्र, शिवाजी, रणधीर सिंह और अन्य ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X