हैदराबाद : आर्यसमाज के तत्वावधान में आर्यसमाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमसभा में भाग लेने के लिए आर्यसमाज सुल्तान बाजार से एक रैली निकाली गई। यह रैली सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल हुई। यह रैली सुल्तान बाजार से शुरू होकर बड़ी चौवड़ी, तिलक रोड, महेश्वरी सिनेमा, नारायणगुडा, आरटीसी क्रॉस रोड, मुशीराबाद, कबाड़ीगुडा, रानीगंज, पैराडाइज से होते हुए सिकंदराबाद परेड ग्राउंड पहुंची।

Also Read-
इस रैली में झंडों के साथ-साथ बैनर और तख्तियां प्रदर्शित की गई कि हम पीएम मोदी के साथ हैं। इस रैली में भाग लेने वाले पदाधिकारियों में डॉक्टर धर्म तेजा, धर्मपाल आर्य, प्रदीप जाजू, सतपाल आर्य, राजेश्वर आर्य, भरत मुनि, जगन मोहन आर्य, प्रताप आर्य, नरेंद्र आर्य, उपेंद्र आर्य, अभिनव, अजय पाल, पृथ्वी आर्य, डैनी कुमार आजाद, भक्त राम और अन्य ने भाग लिया और रैली को सफल बनाया।
यह भी पढ़ें-
इस अवसर पर आर्यसमाज सुल्तान बाजार से हैदराबाद, महबूबनगर, नालगोंडा और अन्य जिलों के आर्यसमाज प्रतिनिधियों के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेशी रोहिंग्या को देश निष्कासित करने के कार्यक्रम में हम एक जुटता के साथ खड़े हैं और रहेंगे।
