आदर्श लॉरी ओनर एसोशिएशन: गणेश पूजनोत्सव और अन्नदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन

हैदराबाद: आदर्श लॉरी ओनर एसोशिएशन ने सिकंदराबाद वाई एम सी के पास 48वें साल भी गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस मौके पर एसोशिएशन के अध्यक्ष डी मुत्यालू, पूर्व अध्यक्ष नरसिम्हा गौड, महासचिव पेंटेस ने भाग लिया। उन्होंने बताया हर साल की तरह इस साल भी गणेश पूजा-अर्चना की गई।

मंडप में हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करने आ रहे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर साईं गौड, बिनय कुमार यादव, बिजेंद्र गुप्ता, अशोक, सुरी, बाबा भाई एवं पदाधिकारियों ने पुजा-अर्चना कार्यक्रम में भाग लिया।

इसी क्रम में आरपीएसएफ-7 बटालियन, मौलाली, हैदराबाद में रविवार को गणेश पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भजन कीर्तन और अन्नदानम कार्यक्रम का आयोजि हुआ। इस कार्यक्रम में बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्रनाथ ओझा, बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष विनय कुमार यादव, महामंत्री राजनारायण सिंह, पदाधिकारी और स्थानाीय लोग बड़ी संख्या में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X