उफनती नदी + प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला + सुंदर शिशु का जन्म = खुशी के आंसू

हैदराबाद: प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला ने उफनती नदी के किनारे ही शिशु को जन्म दिया। गंगा माता की कृपा से मां और शिशु सकुशल है। यह घटना बुधवार को आदिलाबाद जिले के इंद्रवेल्ली के पास घटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रवेल्ली मंडल के मामि़डीगुड़ा गांव निवासी गांधारी नामक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उसे लेकर इंद्रवेल्ली अस्पताल के रवाना हो गये। हमेशा की तरह वे नदी पार करके दूसरी तरफ जाना चाहते थे। लेकिन कल की भारी बारिश के कारण ममिडीगुड़ा नदी उफान पर बह रही थी।

गर्भवती महिला नदी पार नहीं कर पा रही थी। इस बीच गांधारी प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। घरवालों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। कुछ समय बाद गांधारी ने उसी नदी के तट पर डिलवरी हो गई। एक सुंदर शिशु को जन्म दिया।

चिकित्सा कर्मियों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत नदी के उस पार गये। मां और शिशु को लेकर डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलकर उसे एंबुलेंस से इंद्रवेल्ली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जांच करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि मां और शिशु ठीक हैं। यह सुनकर परिजनों के आंखों में खुशी के आंसू झलक आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X