Road Accident : तेज रफ्तार रॉयल एनफील्ड बाइक ने TGSRTC बस को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

हैदराबाद : नगर के चंदनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंदनगर निवासी मनोज और राजू के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, युवकों की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से सामने से आ रही टीजीएसआरटीसी बस से टकरा गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब मनोज और राजू मदीनागुड़ा जीएसएम मॉल से चंदनगर जा रहे थे।

पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पीड़ितों के परिजन युवकों की मौत पर विलाप में डूब गये हैं।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X