सीडीएफडी में राजभाषा हिन्दी कार्यशाला का भव्य आयोजन, मुख्य व्याख्याता बेला ने डाला इस पर प्रकाश

हैदराबाद : डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एवं निदान केंद्र (सीडीएफडी) की ओर से राजभाषा हिन्दी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य व्याख्याता के रूप में श्रीमती बेला (उप निदेशक, हिन्दी शिक्षण योजना, सिकंदराबाद) ने “सरकारी कामकाज में राजभाषा हिन्दी” पर व्याख्यान दिया। सभी स्टाफ ने कार्यशाला में उत्साहपूरक भाग लिया। राजभाषा सलाहकार वी. संतोषी दीपिका ने कार्यशाला में उपस्थित सभी का स्‍वागत किया।

हिन्दी संपर्क अधिकारी बी येसुदासु ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे संस्थान में 14 –29 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान स्टाफ के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें हिन्दी भाषी एवं हिन्दीतर भाषी स्टाफ के लिए निबंध लेखन, टिप्पण/मसौदा लेखन, वाग्मिता/जस्ट-ए-मिनट, अनुवाद और हिन्दी अंताक्षरी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा है कि हिन्दी पखवाड़े का समापन समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 1 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

मुख्य व्याख्याता श्रीमती बेला ने भारत सरकार की राजभाषा अधिनियम से सभी को अवगत कराया। उन्होंने अपने व्याख्यान में सरकारी कामकाज में राजभाषा हिन्दी का महत्व पर प्रकाश डाला। हिन्दी भाषा एवं देवनागरी लिपि संबंधी जानकारी साझा की है। अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में उद्घाटित कंठस्थ 2.0 का उपयोग करने पर जोर डाला। टिप्पण/मसौदा लेखन से संबंधित अभ्यास भी करवाया है। उन्होंने राजभाषा की हीरक जयंती संबंधी विवरण सभी से साझा की है। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन राजभाषा सलाहकार वी. संतोषी दीपिका ने किया। सभी की उपस्थिति ने इस कार्यशाला को प्रभावी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X