15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर निर्मम हत्या, पढ़ें रोंगटे खड़े करने वाला मामला

हैदराबाद : देश में कानून बदल रहे हैं। सरकारें बदल रही हैं। लेकिन महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती ही जा रही है। इसी बीच असम से रोंगटे खड़े कर देने वाली सबसे अमानवीय घटना सामने आई है। 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके अपने ही घर में बेरहमी से बलात्कार कर उसकी सबसे क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई। घटना इतनी भयावह है कि पीड़िता का शव देखकर परिवार वाले भी उसे पहचान नहीं पाए। पास के रिश्तेदार के घर दावत खत्म कर लौटे परिवार वालों को हैलाकांडी जिले में अपने ही घर में लड़की का शव पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने लड़की पर अंधाधुंध हमला कर उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया। इसके अलावा उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी डाली गई थी। परिवार वालों का आरोप है कि हत्या से पहले लड़की से बलात्कार हुआ है। वहीं यौन हमला और मौत की सही वजह की पुष्टि के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कतलीचेरा थाना क्षेत्र के अलोइचोरा इलाके में ये भयावह घटना शनिवार रात आधी रात के बाद हुई। लड़की पहले अपने परिवार के साथ दावत के लिए रिश्तेदार के घर गई थी। लेकिन वहां एक रिश्तेदार से थोड़ी कहासुनी होने के बाद वह अकेले ही घर लौट आई थी। इसके बाद जब परिवार वाले दावत खत्म कर घर लौटे तो लड़की का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया। उसका चेहरा बुरी तरह जख्मी था और पहचान में नहीं आ रहा था।

यह भी पढ़ें-

इस भयावह घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-6 को जाम कर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। एसएसपी अमिताभ सिन्हा ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच के लिए 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है। नाबालिग से यौन हमले के आरोपों की मेडिकल जांच करानी होगी। अमिताभ सिन्हा ने पत्रकारों को यह भी बताया कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X