तेलुगु फिल्म गीतकार और लेखक सिरिवेन्नेला सीताराम शास्त्री का निधन, शोक में डूब गया फिल्म उद्योग

हैदराबाद : प्रमुख तेलुगु फिल्म गीतकार और लेखक सिरिवेन्नेला सीताराम शास्त्री (66) का निधन हो गया है। 24 नवंबर से उनका सिकंदराबाद के किम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम 4.7 बजे उनका निधन हो गया। पिछले दो दिनों से उनका स्वास्थ्य बिगड़ता गया।

1986 में सिरिवेन्नेला फिल्म के साथ एक गीतकार के रूप में तेलुगु स्क्रीन पर सीताराम शास्त्री ने प्रवेश किया। पहली फिल्म के नाम को ही अपने परिवार का नाम बदलकर सिरिवेन्नेला सीताराम शास्त्री के नाम से प्रसिद्ध हो गये। इतना ही नहीं उस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार भी मिला। सीताराम शास्त्री की फिल्मी यात्रा में कई अद्भुत गीत आये हैं। संगीत प्रेमियों ने खूब पसंद किया।

साल 2019 में पद्मश्री पुरस्कार मिला। इसके अलावा स्वर्ण कमलम, गायम, शुभलग्नम, सिंधुरम, चक्रम, सीतम्मा वाकिट्लो सिरिमल्ले चेट्टु जैसे अनेक फिल्मी गीतों को नंदी पुरस्कार मिले हैं। आरआरआर मूवी के दोस्ती गीत को लोगों ने काफी सराह है। सिरिवेनेला सीताराम शास्त्री के निधन से फिल्म उद्योग शोक में डूब गया है।

20 मई 1955 को पूर्वी गोदावरी जिले के अनकापल्ली में उनका जन्म हुआ था। बालकृष्ण नायक के रूप में कलातपस्वी के विश्वनाथ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जननी जन्मभूमि’ के साथ वे एक गीतकार के रूप में तेलुगु फिल्मी दुनिया को परिचित हुए। शास्त्री ने तीन हजार से अधिक गीत लिखे हैं।

उनका असली नाम चेम्बोलू सीताराम शास्त्री है। हालांकि 1986 में के विश्वनाथ की फिल्म ‘सिरिवेन्नेला’ के लिए शास्त्री ने सभी गीत लिखे और इस फिल्म के साथ चेम्बोलु सीताराम शास्त्री बाद में सिरिवेन्नेला सीताराम शास्त्री के नाम से पहचाने जाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X