महिलाओं से अवैध रूप से 400 अंड का संग्रह? पुलिस कर रही है अमित शर्मा गिरोह की ऐसी जांच

हैदराबाद : महिलाओं से अवैध रूप से अंड इकट्ठा कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली मल्काजगिरी पुलिस कमिश्नरेट पुलिस ने जांच तेज कर दी। इस गिरोह के अंड संग्रह से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर पुलिस फोकस कर रही है। इस पृष्ठभूमि में पुलिस ने संबंधित जिला चिकित्सा विभाग अधिकारियों को पत्र लिखे हैं।

हर महीने 20 अंडे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा विभाग अधिकारी जांच पूरी कर वे जो रिपोर्ट देंगे उस पर पुलिस की आगे की जांच चलेगी। पुलिस ने पहचाना है कि मध्य प्रदेश इंदौर के अमित शर्मा हर महीने लगभग 20 अंड इकट्ठा कर उन्हें अलग-अलग फर्टिलिटी केंद्रों में ले जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने अमित शर्मा गिरोह को शहर के किन-किन फर्टिलिटी सेंटरों से पैसे मिले इस एंगल में जांच शुरू की। इसके हिस्से के रूप में गिरोह सदस्यों के फोनों के साथ बैंक खातों को खंगाल रहे हैं।

शादीशुदा और बच्चे वाली महिलाओं से ही लेना चाहिए..

चिकित्सा विभाग के नियम हैं कि अंड के संग्रह को लेकर शादी हो कर और संतान वाली महिलाओं से ही लेना चाहिए। इस केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वह भी अंड देने वाली महिला के साथ उसके पति की सहमति और हस्ताक्षर होना चाहिए। इतना ही नहीं शादी न हुई महिलाओं से अंड का संग्रह न करें। यदि इसका उल्लंघन करके संग्रह करते है तो वह कानूनी रूप से अपराध है। इस एंगल में पुलिस ने बचाई 43 महिलाओं से बयान के साथ नियमों से संबंधित दस्तावेज और अन्य सहमति विषयों को खंगाल रही है।

संबंधित खबर-

400 से ज्यादा अंडे इकट्ठा किए ऐसा शक

मल्काजगिरी पुलिस कमिश्नरेट पुलिस ने शुरुआती तौर पर की जांच में अमित शर्मा गिरोह कई अविवाहित युवतियों से अंड इकट्ठा किया ऐसे सबूत मिले हैं। इससे उन पर क्रिमिनल कार्रवाई करने के लिए पुलिस तैयार हुई। पता चला है कि अमित शर्मा गिरोह हर महीने 20 से 30 तक अंड इकट्ठा कर रहा है। पुलिस ने पहचाना है कि पिछले दो साल से अमित शर्मा गिरोह करीब 400 से ज्यादा अंड इकट्ठा कर उन्हें फर्टिलिटी केंद्रों को बेचा है। अमित शर्मा इसकी सप्लाई करने के लिए एक अंडे के लिए एक लाख रुपये फर्टिलिटी केंद्रों से वसूल कर रहा है।

अमित शर्मा गिरोह

अब तक अंड इकट्ठा कर बेचने के मामले पर अमित शर्मा गिरोह ने कैसे दस्तावेज पेश किए यह जानने के लिए पुलिस जिला चिकित्सा विभाग अधिकारियों के साथ जांच तेज की है। हालांकि कुछ महिलाओं से अंडे इकट्ठा करने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट भी अमित शर्मा गिरोह ने बनाए हैं। इससे इस गिरोह को फर्जी दस्तावेज बना कर देने वालों को पहचानने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि जिला चिकित्सा विभाग अधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद इस अवैध महिला अंड संग्रह मामले में प्रगति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar