हैदराबाद: बंगाल की खाड़ी में बने ‘अर्नब’ तूफान के असर से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के उप्पाडा तटीय इलाके में भारी हलचल मची है। तटीय इलाके में हवाएं तेज रफ्तार से चल रही हैं। समुंदर अशांत होकर उफान पर विशाल लहरें किनारे को दहला रही हैं। लहरों की तीव्रता से समुद्र का पानी सुरक्षा दीवारों को पार कर तटीय गांवों में और मुख्य सड़कों पर तेजी से घुस आया है।
अचानक आई लहरों की तीव्रता से सड़कों के किनारे, घरों के पास खड़े कई लोगों के वाहन और सामान समुंदर के पानी में बह गए। हर घंटे लहरों का प्रहार और उग्र रूप ले रहा है, जिससे हर पल क्या होगा पता न होने से स्थानीय मछुआरे और तटीय लोग डरे-सहमे जान हथेली पर रखकर समय बिता रहे हैं।
तूफान की तीव्रता को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही हाई अलर्ट घोषित कर पहले से सुरक्षा कदमों को तेज कर दिया है। विशेष अधिकारियों की टीम उप्पाडा तटीय इलाके की लगातार निगरानी करते हुए स्थिति की हर समय समीक्षा कर रही है। निचले इलाके, समुद्र किनारे के बेहद करीब रहने वाले लोगों को सुरक्षित इलाकों और तूफान पुनर्वास केंद्रों में ले जाने की व्यवस्था पूरी कर ली है।
Also Read-
कोई भी मछुआरा शिकार पर न जाए, जरूरी होने पर ही लोग किनारे की तरफ आएं, राजस्व, पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है। तटीय इलाके में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमों को भी तैयार रखा है, उच्च अधिकारियों ने बताया।

One thought on “‘अर्नब’ का उग्र रूप : समुंदर किनारे पर टकरा रहीं हैं तूफान की विशाल लहरें, बह गए अनेक वाहन और सामान, जान हथेली पर रखकर मछुआरे और तटीय लोग बिता रहे हैं समय”