तेलंगाना पर ‘अर्नब’ तूफान का असर, इन चार जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

हैदराबाद: तेलंगाना के लिए हैदराबाद मौसम केंद्र ने रेन अलर्ट जारी किया है। बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने अर्नब तूफान का असर आज से राज्य पर रहेगा। तेलंगाना के कई जिलों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। खास तौर पर आज कुछ जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है। अनुमान है कि तूफान की मूवमेंट और मौसम की स्थिति के अनुसार बारिश की तीव्रता में बदलाव हो सकता है। इससे जिला प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को संयुक्त वरंगल, खम्मम, नलगोंडा और महबूबनगर जिलों में कहीं-कहीं गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के समय तेज हवाएं चलने की संभावना होने से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी। खास तौर पर खुले इलाकों में काम करने वाले, खेती के कामों में लगे लोगों को मौसम की स्थिति देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने को कहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना बताई। मुलुगु, भद्राद्री कोत्तागुडेम, खम्मम और महबूबाबाद जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है। जयशंकर भूपालपल्ली और सूर्यापेट जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वरंगल, हनुमकोंडा जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। भारी बारिश वाले इलाकों में निचले इलाकों में जलभराव का खतरा होने से स्थानीय अधिकारियों को पहले से एहतियात बरतने की जरूरत बताई।

यह भी पढ़ें-

गुरुवार को उत्तर तेलंगाना जिलों में भी बारिश का असर जारी रहने की संभावना बताई। मौसम विभाग ने बताया कि आदिलाबाद, कुमुरमभीम आसिफाबाद, मंचिर्याल, निर्मल और निजामाबाद जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इन हालात में पेड़ों, बिजली के खंभों के पास न रहने की सावधानी बरतने को कहा गया है। किसानों को फसल उत्पाद और कटाई के लिए तैयार फसलों को बचाने के लिए स्थानीय मौसम सलाह के अनुसार कदम उठाने का सुझाव दिया है।

तूफान के असर से राज्य में तीन दिन तक बारिश की संभावना के चलते लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर रखने का सुझाव दिया। भारी बारिश के समय नाले, तालाब, झील और नदियों के पास न जाने का भी सुझाव दिया है। आपात स्थिति में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की मौसम विभाग अधिकारियों ने सलाह दी।

One thought on “तेलंगाना पर ‘अर्नब’ तूफान का असर, इन चार जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट”

  1. Pingback: -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar