हैदराबाद: तेलंगाना अस्मिता और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक माने जाने वाला फूलों का त्योहार सद्दुला बतुकम्मा के जश्न पूरे राज्य में आसमान छू गया। हर गांव-शहर में नौ दिनों तक चले बतुकम्मा उत्सव रविवार को धूमधाम से खत्म हुआ। अनेक तरह के फूलों से गांव-गली फूलों का बगीचा बन गये। महिलाओं ने सुंदरता से सजाई गई बतुकम्मा के साथ एक जगह इकट्ठा होकर नाच-गाकर धूम मचाई। ‘बतुकम्मा बतुकम्मा उय्यालो… बंगारू बतुकम्मा उय्यालो’… ‘एमेंमि पूवोप्पुने गौरम्मा… एमेमि कायोप्पुने’… जैसे गीत गाते हुए लयबद्ध नृत्य कर सेलिब्रेट किया। तरह-तरह के फूलों से गौरम्मा की पूजा करने वाली महिलाओं ने गांव-गांव में बतुकम्मा गीतों से धूम मचा दी। बतुकम्मा खेलने के बाद गौरम्मा को गंगा नदी की गोद में पहुंचा दिया।

टैंकबंड पर आकर्षक रहा जश्न
हैदराबाद के टैंकबंड पर पर्यटन, सांस्कृतिक विभाग की ओर से सरकार द्वारा आयोजित सद्दुला बतुकम्मा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अमर जवान स्मारक से टैंकबंड तक महा बतुकम्मा रैली खास आकर्षण रही है। इस रैली में 700 लोक कलाकारों ने अपने पारंपरिक कला रूपों के साथ भाग लिया। 600 से ज्यादा महिलाओं ने सिर पर बतुकम्मा लेकर मार्च किया। उसके बाद टैंकबंड पर महिलाएं, युवतियां, बच्चियां बतुकम्मा के चारों ओर इकट्ठा होकर ताली बजाते हुए नाच-गाने से धूम मचा दी। उत्सव के मौके पर टैंकबंड पर लगाए गए लेजर शो तथा आसमान में चमकी आतिशबाजी ने शहरवासियों और पर्यटकों का मन मोह लिया।

रोशनी से जगमगा उठा हुसैनसागर
हुसैनसागर किनारा बिजली की रोशनी से जगमगा उठा। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला दंपति, मंत्री जुपल्ली कृष्णाराव, सीतक्का, स्टेट इलेक्शन कमिश्नर रानी कुमिदिनी, अमेरिकी कांसुलेट जनरल लारा, ऑल्सो ऑनरेबल काउंसिल जनरल जर्मनी अमिताभ देसाई, डिप्टी हेड ऑफ ब्यूरो ऑफ फ्रांस इन हैदराबाद रोशिनी एवं हेड ऑफ ब्यूरो फ्रांस पियर बेर्डिसन शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-

महिलाओं के आत्मसम्मान का प्रतीक बतुकम्मा: मंत्री जुपल्ली
इस अवसर पर मंत्री जुपल्ली कृष्णाराव ने कहा कि बतुकम्मा त्योहार तेलंगाना संस्कृति, परंपराओं और महिलाओं के आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने राज्य की सभी महिलाओं और जनता को सद्दुला बतुकम्मा त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि लोग सुख-शांति, स्वास्थ्य के साथ आगे बढ़े। रंग-बिरंगे फूलों को सजाकर, फूल को ही देवी मानकर पूजा करने की महान परंपरा तेलंगाना की अपनी है। तेलंगाना पर्यटन के लिए बतुकम्मा, बोनालु, सम्मक्का-सारलम्मा जातरा ब्रांड बन गए हैं। हमारी संस्कृति को विश्वव्यापी बनाने के लिए अभिनेता विजय देवरकोंडा, रश्मिका समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोग तेलंगाना टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर के रूप में आगे आएं।

हर महिला को बतुकम्मा की तरह सम्मान दें: मंत्री सीतक्का
मंत्री सीतक्का ने कहा कि समाज में हर महिला को बतुकम्मा की तरह सम्मान करना चाहिए। राज्य की हर महिला आर्थिक रूप से मजबूत हो, यही सीएम रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली जन सरकार का मुख्य लक्ष्य है। बतुकम्मा प्रकृति की पूजा के साथ-साथ स्वास्थ्य, परिवार के रिश्तों को बढ़ाने वाला त्योहार है। बड़ी संख्या में आई महिलाओं को बतुकम्मा त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

पूरे तेलंगाना में बतुकम्मा की धूम
तेलंगाना भर में सद्दुला बतुकम्मा जश्न गांव-गली में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य रूप से तालाबों, झीलों, ऐतिहासिक, आध्यात्मिक स्थलों पर सभी महिलाएं एक जगह इकट्ठा होकर बतुकम्मा के साथ धूम मचाई। हनमकोंडा व वरंगल में हजार स्तंभ मंदिर और पद्माक्षी गुट्टा परिसर हजारों महिलाओं के बतुकम्मा नाच-गाने से खचाखच भर गए। सिद्धिपेट के कोमटि चेरुवु किनारे आयोजित उत्सव में पूर्व मंत्री हरीश राव दंपति शामिल हुए। महिलाओं के साथ धूम मचाई। संयुक्त जिले के वेमुलवाडा राजन्ना क्षेत्र में महिलाओं ने बड़ी संख्या में बतुकम्मा सजाकर नाच-गाना किया। निजामाबाद में अशोक सागर, किला रामालय परिसर बतुकम्मा जश्न से चमक उठे। मेदक, आदिलाबाद, नलगोंडा, खम्मम के एडुपायल वनदुर्गा क्षेत्र, खम्मम मुन्नेरु किनारा, नलगोंडा क्लॉक टावर सेंटर्स समेत संयुक्त जिलों के मुख्य जलाशयों के पास बतुकम्मा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सभी महिलाओं ने गौरम्मा को नैवेद्य के रूप में तरह-तरह के सद्दुला अर्पित किए। ‘पोयिरा गौरम्मा.. पोयिरावम्मा’ गाते हुए भक्तिभाव से बतुकम्मा को गंगा नदी की गोद में पहुंचा दिया। बाद में एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

बतुकम्मा खेलीं अभिनेत्री रश्मिका मंदन्ना
टैंकबंड पर लगाए गए बड़े मंच पर अभिनेता विजय देवरकोंडा व रश्मिका मंदन्ना विशेष आकर्षण रही है। मंत्री सीतक्का, पर्यटन विभाग विशेष प्रमुख सचिव वाणी प्रसाद, सांस्कृतिक सारथी चेयरपर्सन वेन्नेला, टूरिज्म MD क्रांति वल्लूरु के साथ रश्मिका ने बतुकम्मा खेलकर वहां की महिलाओं और फैंस को उत्साहित किया। इस मौके पर हीरो विजय देवरकोंडा ने कहा, “बतुकम्मा त्योहार को, पारंपरिक कपड़ों में महिलाओं को देखना बहुत प्यारा, खुशी भरा लग रहा है। तेलंगाना में होने वाले सबसे बड़े बतुकम्मा उत्सव में लेकर जाऊंगा और नचाऊंगा रश्मिका को पहले वादा किया। हमारे त्योहार इतने जोश से चलते देख गर्व हो रहा है।” इस कार्यक्रम में कमिश्नर जी. सृजना, पर्यटन विभाग डायरेक्टर रंजीत नायक और अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।


