मुंबई/हैदराबाद: बालीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में बदमाशों ने फायरिंग की। रविवार शाम को बाइक पर आए तीन अज्ञान लोगों ने टाइगर श्रॉफ के कार में बैठने जा रहे थे तभी उस पर फायरिंग कर दी।

हालांकि, इस घटना में टाइगर श्रॉफ अलर्ट होने से बाल-बाल बच गये। पुलिस ने बताया कि इस फायरिंग की घटना में उसका ड्राइवर तथा एक और ऑटो ड्राइवर घायल हुए। जानकारी मिली है कि हमला होने के समय टाइगर एक फुटबॉल मैदान से बाहर आ रहे थे।
अनिल पंडित बताने वाले एक व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कहा कि टाइगर श्रॉफ उनके आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। सलमान खान के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसलिए टाइगर श्रॉफ उनके हिट लिस्ट में है। हमने ही फायरिंग की है। गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया। गौरतलब है कि गुजरात की जेल में बंद बिश्नोई बार-बार धमकी दे रहा है कि वे सलमान खान को जान से मार देंगे।
इस फायरिंग घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपियों के लिए पुलिस 12 टीमों में बंटकर तलाश तेज कर दी है। DCP मोहित गर्ग ने बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित है। फायरिंग की घटना में किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। पुलिस के इस बयान से प्रशसकों ने राहत की सांस ली। इस घटना का मामला जुहू पुलिस थाना में दर्ज हुई है।
मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से बॉलीवुड गलियारों और मुंबई में हड़कं मच गया है। गोलीबारी की घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएम फडणवीस ने इसकी पूरी जांच के आदेश दिए हैं।

One thought on “बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग के सदस्य ने जारी किया चौंकाने वाला यह बयान”