हैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिला नादरगुल स्थित MVSR इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित डांडिया समारोह में हादसा हो गया। तेज हवाएं चलने से लाइटिंग स्टैंड अचानक गिरकर छात्रों पर पड़ गया। इस घटना में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
तुरंत सतर्क हुई कॉलेज प्रबंधन ने घायल छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई। मृतक की पहचान वनपर्ती जिले की बीटेक स्टूडेंट सोनी के रूप में हुई है।

घायलों में दो और की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस घटना से कॉलेज में भय का माहौल बन गया। छात्र बुरी तरह डरकर इधर उधर भाग गये।
यह भी पढ़ें-
नादरगुल MVSR इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा होने और छात्र की मौत पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख जताया है। छात्र के परिवार के प्रति शोक व्यक्त करते हुए सीएम ने घायल छात्रों को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने का अधिकारियों को आदेश दिया।

One thought on “MVSR इंजीनियरिंग कॉलेज डांडिया उत्सव, अचानक छात्रों पर गिरा लाइटिंग स्टैंड, बीटेक छात्रा की मौत, सीएम रेवंत ने जताया दुख, दिया यह आदेश”