हैदराबाद : रक्षा मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के उद्यम मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि), हैदराबाद में हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह बड़े उत्साह व उमंग क साथ संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता कर रहें उद्यम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एसवीएस नारायण मूर्ति ने उपस्थिति जनसमूह को संबोधित करते हुआ कहा कि हिंदी पखवाड़ा हमारे देश की भाषायी विविधता का उत्सव है। हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में हिंदी के साथ-साथ भारत की अन्य एक्कीस भाषाएँ भी शामिल हैं।

इसीलिए यह उत्सव उन सभी भाषाओं का उत्सव भी है। इतने वर्षों में हिंदी हम सबको एक सूत्र में पिरोने वाली कड़ी के रूप में उभरी है। मैं मानता हूँ कि अपनी मातृभाषा से प्रेम करना अत्यंत आवश्यक है और मुझे अपनी तेलुगु भाषा पर गर्व है। पर साथ ही, हिंदी को अपनाना मुझे अपने देश के अन्य हिस्सों से और निकटता से जोड़ता है। महात्मा गांधी ने हिंदी को “जनभाषा” कहा था और यह बात आज भी उतनी ही सत्य है। स्वतंत्रता संग्राम में भी हिंदी ने अलग-अलग प्रांतों के लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य किया। जब हम अपनी मातृभाषा के साथ-साथ हिंदी को भी सहजता से अपनाते हैं, तभी हम सच्चे अर्थों में “विविधता में एकता” के उस भाव को जी पाते हैं, जिस पर हमारा देश खड़ा है।

अवसर पर उद्यम के निदेशक (वित्त) के. मधुबाला ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी दिवस जैसे कार्यक्रम में मिधानि में हिंदी कार्यान्वयन को गति प्रदान करने में काफी सार्थक सिद्ध हुए हैं। निदेशक (उत्पादन एवं विपणन) पी. बाबू ने मिधानि में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिंदी प्रशिक्षण के साथ-साथ मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रमों के माध्यम से मिधानि के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी भाषा सिखाने का जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है।
Also Read-
अवसर पर माननीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री के संदेशों का वाचन किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के लिए लॉटरी प्रणाली के माध्यम से विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। हिंदी पखवाड़े दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं और जुलाई 2026 में आरंभ किए गए हिंदी मासिक प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अवसर पर हिंदी शिक्षण योजना द्वारा संचालित पाठ्यक्रम पारंगत की परीक्षा सफलता पूर्वक पास करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा व दायित्व प्रमाणपत्र दिए गए। अवसर पर सीएमसी, राजभाषा कार्यान्वयन समिति व राजभाषा कार्यकारिणी समिति क सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व राष्ट्रीय गीत वंदमातरम् से हुआ और समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंदी अनुभाग के अनुवादक डॉ. विकास आजाद, कर्मचारी जयपाल, प्रेम और नरेंद्र गांधी का सक्रिय योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन उद्यम के प्रबंधक (हिंदी अनुभाग एवं निगम संचार) डॉ. बी. बालाजी ने किया।
