सादर आमंत्रण : सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था का नौ दिवसीय मातृभक्ति गीत महोत्सव का भव्य आयोजन, यह है कार्यक्रम की रूपरेखा

हैदराबाद : साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा और समाज सेवा हेतु समर्पित अग्रणी राष्ट्रीय संस्था “सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था”, हैदराबाद, भारत हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और भक्ति गीतों के समृद्ध साहित्य को बढ़ावा देने के लिए गत 6 वर्षों से अग्रणी संस्था की भूमिका निभाती आ रही है। हमारे देश में वर्ष भर पर्व और त्यौंहारों की धूम मची रहती है और संस्था उनसे सम्बन्धित रोचक और मनोरंजक कार्यक्रम लेकर दर्शकों के समक्ष उपस्थित होती है।

इसी उद्देश्य को लेकर संस्था ने 2 अप्रैल 2022 से 10 अप्रैल 2022 तक चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम ‘नौ दिवसीय मातृ भक्ति गीत महोत्सव’ का ऑनलाइन आयोजन आरम्भ किया था। उसके बाद अब तक लगातार चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा 9 बार इस भक्ति गीत महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है।

अब एक बार फिर से संस्था आप सभी मातृ भक्तों के लिए शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर इसका आयोजन कर रही है। यह भक्ति गीत महोत्सव दिनांक 11 से 19 अक्टूबर तक (भाग-10, क्रमांक 82-90) आयोजित किया जा रहा है। इसके शुभारम्भ के अवसर पर पहले दिन माता शैलपुत्री की आराधना करने हेतु संगीत साधना संगीतालय, हैदराबाद की संस्थापिका श्रीमती शुभ्रा मोहन्तो अपनी जिन साथी कलाकारों के साथ भक्ति गीतों की गंगा प्रवाहित करेंगी, वे हैं कौशिकी सरकार, सीमा झा, श्वेता शर्मा, सस्मिता नायक, ऋचा चौधरी, मानसा जोशी और संगीता सरकार।

Also Read-

इस अभूतपूर्व आयोजन को देखने के लिए साहित्य एवं संस्कृति प्रेमी एवं समस्त मित्रगण सादर आमंत्रित हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ हर दिन रात 8 बजे से आरंभ होगा। इस कार्यक्रम को संस्था के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। फेसबुक पेज का लिंक – https://www.facebook.com/SutradharSahitya?mibextid=ZbWKwL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar