हैदराबाद : तेलंगाना के राजन्ना सिरिसिला जिले की कोम्मु वेंकम्मा की बाएं आंख की सर्जरी करनी थी, लेकिन प्राइवेट अस्पताल में गलती से दाएं आंख की सर्जरी कर दी गई। इस आरोप पर तेलंगाना राज्य मानवाधिकार आयोग (TGHRC) ने स्वतः संज्ञान लेकर केस दर्ज किया।

इस घटना पर विभिन्न दैनिक अखबारों में प्रकाशित लेखों को आयोग ने संज्ञान में लिया। आयोग ने कहा कि आरोप सच साबित होने पर चिकित्सा लापरवाही के साथ ही मरीज की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर गंभीर चिंता पैदा होने की संभावना है।
इस पृष्ठभूमि में सर्जरी से संबंधित मेडिकल रिकॉर्ड, पीड़िता की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और घटना पर की गई जांच में सामने आए पहलुओं सहित विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का राजन्ना सिरिसिला जिला चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग अधिकारी (DMHO) को आयोग ने आदेश दिया।
Also Read-
जांच रिपोर्ट 6 नवंबर तक पेश करने का TGHRC चेयरपर्सन जस्टिस शमीम अख्तर ने आदेश जारी किया। आयोग के आदेश से इस घटना पर चिकित्सीय लापरवाही हुई क्या? इस विषय पर आधिकारिक जांच का रास्ता खुल गया है।

One thought on “मेरी मर्जी : बाएं आंख की जगह दाएं आंख का ऑपरेशन, HRC ने स्वतः लिया संज्ञान”