सूत्रधार संस्था की 82 वीं मासिक गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन, यह रहा विषय और ये रहे वक्ता

हैदराबाद (सरिता सुराणा की रिपोर्ट) : साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा एवं समाज सेवा हेतु समर्पित अग्रणी राष्ट्रीय संस्था ‘सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था’, हैदराबाद, भारत द्वारा 82 वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह गोष्ठी पूर्णतया हिन्दी भाषा और साहित्य को समर्पित थी। संस्थापिका सरिता सुराणा ने सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। तृप्ति मिश्रा द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई।

Also Read-

तत्पश्चात् आयोजित काव्य गोष्ठी में उदयपुर से श्रीमती सपना श्रीपत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में हिन्दी भाषा से सम्बन्धित घनाक्षरी छंद में अपनी रचना की प्रस्तुति दी। हैदराबाद से शोभा देशपांडे, अशोक कुमार दोशी, गजानन पाण्डेय, किरन सिंह, के कुमार प्रसन्ना, सुहास भटनागर, सुनीता लुल्ला, बिनोद गिरि अनोखा, दर्शन सिंह और तृप्ति मिश्रा ने हिन्दी भाषा के बढ़ते महत्त्व और उसके विस्तार पर अपनी सारगर्भित रचनाएं प्रस्तुत की। पुणे से वरिष्ठ साहित्यकार अजय कुमार सिन्हा ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।

Also Read-

अध्यक्षीय काव्य पाठ करते हुए सरिता सुराणा ने सभी सहभागियों की रचनाओं की सराहना की और हिन्दी भाषा से सम्बन्धित अपनी रचनाओं का पाठ किया। गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार विभा रश्मि की उपस्थिति रही। बिनोद गिरि अनोखा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar