तेलंगाना में अगले महीने से करंट ट्रू-अप चार्ज, जानें कब से और कितने जाएंगे वसूल

हैदराबाद: तेलंगाना के बिजली उपभोक्ताओं से एडजस्टमेंट (ट्रू-अप) चार्ज वसूलने के लिए इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी अथॉरिटी (ERC) ने अनुमति दी है। बताया गया है कि पहले महीने यानी नवंबर में यूनिट पर 30 पैसे और दिसंबर से यूनिट पर 50 पैसे के हिसाब से SPDCL सीमा में 29 महीने, NPDCL सीमा में 26 महीने तक कुल 5,420 करोड़ रुपये वसूल सकते हैं। खेतीबाड़ी से संबंधित 2,215 करोड़ रुपये के एडजस्टमेंट चार्ज किसानों से नहीं बल्कि सरकार से वसूलने का आदेश दिया है।

डिस्कॉम के बिजली खरीद व सप्लाई में 2022-23 खरीद खर्च और 2023-24 आय के बीच अंतर से 7,635.22 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस रकम को उपभोक्ताओं से वसूलने का डिस्कॉम ने फैसला किया। TGSPDCL को 5,665.42 करोड़ रुपये तथा TGNPDCL को 1,969.80 करोड़ रुपये वसूलने की मंजूरी मिली। कृषि उपभोक्ताओं पर यह बोझ नहीं डाल रहे हैं। कृषि बिलों का हिस्सा 2,214.99 करोड़ रुपये में से TGSPDCL के 1,442.49 करोड़ रुपये और TGNPDCL के 772.50 करोड़ रुपये राज्य सरकार से वसूली करने का आदेश दिया। बाकी 5,420.23 करोड़ रुपये गैर-कृषि उपभोक्ताओं से वसूले जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

नवंबर 2026 के CC बिलों से इन चार्ज की वसूली शुरू होगी। बिल में ट्रू-अप चार्ज को अलग लाइन आइटम के तौर पर दिखाना है। बताया गया है कि चार्ज की वसूली पर तेलुगु, अंग्रेजी व उर्दू अखबारों में नोटिस देना है तथा तिमाही वसूली रिपोर्ट अथॉरिटी को सौंपनी है। एडजस्टमेंट चार्ज को पहले ही वसूलना था जबकि एक साल तक टालने के लिए सरकार ने कहा है। फिर से डिस्कॉम के अनुरोध पर इन चार्ज को चरणबद्ध तरीके से वसूलने के लिए ERC सहमत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar