हैदराबाद: महबूब नगर जिले के मूसापेट मंडल के अंतर्गत सूर्ति तांडा में बिस्किट गले में फंसने से मासूम की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सूर्ति तांडा में मूडावत श्रीनू और मौनिका दंपति के दो बेटे हैं। वे घर के सामने खेल रहे थे। तभी मां मौनिका खाना बनाने के लिए बच्चों को बिस्किट देकर चली गई।
यह भी पढ़ें-
बिस्किट खाने वाले एक बच्चे के गले में फंसने से सांस न आने से परेशान होकर वह गिर पड़ा। परिवार के लोगों ने देखा और जिला केंद्र के एसवीएस अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच की तो पहले ही मौत हो चुकी थी। इससे परिवार के लोगों का रोना-धोना बढ़ गया। एक साल के मासूम की मौत से सूर्ति तांडा में मातम छा गया।
