हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के नेतृत्व में शिक्षक दिवस व राजभाषा दिवस का आयोजन आर्य कन्या विद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ कॉज़िम अहमद सहायक निदेशक राजभाषा। दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया।

समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनका परिचय दिया। इस कार्यक्रम में नगर के प्रसिद्ध कवि डॉ प्रभास चन्दर सिंह चन्दर की पुस्तक प्रणव कुंज – 2 का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उपस्थित कवियों और शिक्षकों ने शिक्षक दिवस और राजभाषा हिन्दी दिवस पर कविताएं पढ़ी और अपने विचार रखे। कवि सम्मेलन का संचालन श्रीमती सुचित्रा चन्द्रा ने किया ।

Also Read-
इस कार्यक्रम में डा रेखा शर्मा, सीमा चन्द्रा, निर्मला दीक्षित, विद्या दवे, सुनीता रिशी, श्रद्धा तिवारी, पद्मा टकसाली, डॉ मुमताज सुल्ताना, श्रीमती श्रद्धा रानी, प्रदोप जाजू, सत्यनाराण शर्मा, शीतला ममता, जायस्वाल दामिनी, सीमा जायस्वाल एवं उमा तिकारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के परामर्शदाता प्रदीप जाजू का विशेष सहयोग रहा है।

