हैदराबाद : दोनों तेलुगु राज्यों में सनसनी फैलाने वाले मिर्यालगुडा अमृता-प्रणय ऑनर किलिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे A-4 दोषी अब्दुल बारी (52) की मौत हो गई। चर्लापल्ली केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे बारी गुरुवार तड़के सीने में तेज दर्द से बीमार पड़ गए। जेल अधिकारियों ने तुरंत सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल ले गये, जहां इमरजेंसी विभाग में इलाज के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
गांधी अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के HOD प्रोफेसर डॉ. नागमोहन राव ने बताया कि शुक्रवार सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि नलगोंडा शहर के प्यारसबाग कॉलोनी के रहने वाले अब्दुल बारी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गुजरात के पूर्व गृहमंत्री हरेन पांड्या हत्या केस में भी मुख्य आरोपियों में से एक रहे बारी ने जेल की सजा काटी थी।
Also Read-
उसके बाद 2018 में मिर्यालगुडा में हुए पेरुमल्ला प्रणय हत्या केस में A-4 आरोपी था। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई, जिसके बाद चर्लापल्ली केंद्रीय कारागार में सजा काट रहा था। आपको बता दें कि 8 मार्च 2020 को जब ट्रायल चल रहा था, प्रणय की पत्नी अमृता के पिता तिरुनगरी मारुति राव, जो इस केस में A1 थे, ने हैदराबाद के एक लॉज में आत्महत्या कर ली थी।
