सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूर्व विधायक दानम नागेंदर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- “चुनाव के लिए तैयार हो रहा हूं”

हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा सदस्यता अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिए फैसले पर खैरताबाद के पूर्व विधायक दानम नागेंदर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे उच्चतम न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसले का पूरी तरह स्वागत करते हैं। साथ ही कहा कि कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हुए ही उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ी, अब वे अपना भविष्य जनता के बीच ही तय करेंगे।

दानम ने कहा, “कोर्ट का फैसला इस तरह आएगा, ऐसा मैंने पहले ही अंदाजा लगाया था। हालांकि संविधान की 10वीं अनुसूची (दलबदल विरोधी कानून) के नियमों के अनुसार कानूनी तौर पर मुझे कुछ राहत मिलेगी, ऐसा सोचा था। इसलिए कानूनी रूप से करने लायक सभी कोशिशें कीं”।

यह भी पढ़ें-

कोर्ट के फैसले से खैरताबाद निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव अनिवार्य होने की पृष्ठभूमि में उन्होंने पहले से ही चुनाव के लिए तैयार होने का ऐलान किया। खैरताबाद के लोगों के साथ मेरा दशकों से विशेष नजदीकी और लगाव रहा है। निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहा हूं। आने वाले उपचुनाव में जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद मांगूंगा। खैरताबाद की जनता का आशीर्वाद मुझे ही मिलेगा, ऐसा पूरा भरोसा है, ऐसा विश्वास जताया।

यह भी पढ़ें-

गौरतलब है कि बीआरएस विधायक के तौर पर जीतकर, उसके बाद कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव में लड़ने वाले दानम नागेंदर पर तेलंगाना हाईकोर्ट ने अयोग्य करार देते हुए हाल ही में फैसला सुनाया था। हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, आज सुनवाई करने वाली उच्चतम पीठ ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के फैसले का समर्थन किया। इससे खैरताबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आधिकारिक तौर पर खाली हो गया और उपचुनाव अनिवार्य हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar