नई दिल्ली : देश के कृषि क्षेत्र की जीवनरेखा माने जाने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अहम ऐलान किया है। बताया कि 19 सितंबर तक पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल बन रहे हैं।

आमतौर पर केरल के रास्ते राज्य में दाखिल होने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान से वापस लौटता है। IMD ने अनुमान लगाया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की पृष्ठभूमि में पश्चिम राजस्थान में 14 से 16 सितंबर तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

आगे बताया कि 19 सितंबर से मौसम सूखा हो जाएगा। हालांकि, राजस्थान में मानसून की वापसी शुरू होने के बावजूद मध्य, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई इलाकों में 19-21 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
Also Read-
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ बरसात का मौसम खत्म होने वाला है। वहीं, अल नीनो की स्थिति के चलते इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून देश में देरी से दाखिल हुआ था, यह तो पता ही है। अल नीनो के कारण देश में बारिश की कमी की स्थिति बनी। बारिश कम हुई।
