ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेलंगाना को मिलेगा प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षण हेतु एआई कार्यशाला

हैदराबाद : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेलंगाना को प्रतिनिधित्व मिलेगा। यह विचार गांधी भवन मेट्रो स्टेशन के निकट एक सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने व्यक्त किए।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष एफ एम सलीम से इस संबंध में आम सहमति से किसी वरिष्ठ पत्रकार का नाम नामित करने के लिए कहा है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन में इस बात का प्रयास किया जा रहा है कि उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक सभी प्रमुख प्रदेशों का प्रतिनिधित्व हो, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों का एक सशक्त और प्रभावी संगठन बन सके।

वरिष्ठ कवि व साहित्यकार देवा प्रसाद मयला सम्मानित

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तेलंगाना की ओर से सुप्रसिद्ध कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार देव प्रसाद महिला को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी हिंदी एवं तेलुगु में 30 मौलिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा अन्य भाषाओं में अनुवाद की हुई 21 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-

तेलंगाना में एआई कार्यशाला

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकारों को नई तकनीकी जानकारी देने के लिए निकट भविष्य में एक एआई कार्यशाला आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार तथा आदाब एशिया न्यूज चैनल के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पत्रकार नईम गौरी को इस कार्यशाला का संयोजक बनाया गया है।

के. राजन्ना करेंगे तेलंगाना का प्रतिनिधित्व

तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष एफ एम सलीम ने बैठक में घोषणा की कि वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘तेलंगाना समाचार’ न्यूज़ चैनल के संपादक के. राजन्ना तेलंगाना प्रदेश के पत्रकारों का प्रतिनिधित्व एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में करेंगे। आम सहमति से उनका नाम प्रस्तावित करके राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता को भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X