रोमांचक फाइनल में US ओपन-2026 महिला सिंगल्स विजेता बनीं राइबाकिना, सबालेंका की हैट्रिक की टूटी उम्मीद

वाशिंगटन: यूएस ओपन-2026 महिला सिंगल्स विजेता के तौर पर कजाकिस्तान की स्टार खिलाड़ी एलेना राइबाकिना रही हैं। 12 सितंबर को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में हुए रोमांचक फाइनल में 6-4, 5-7, 6-2 के स्कोर से टॉप सीड सबालेंका पर राइबाकिना ने शानदार जीत हासिल की। नतीजतन कजाकिस्तान स्टार ने पहली बार यूएस ओपन टाइटल अपने नाम किया।

इस जीत के साथ राइबाकिना ने अपने कॅरियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल (2022 विंबलडन, 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2026 यूएस ओपन) अपने खाते में जोड़ लिया। वहीं लगातार तीसरा यूएस ओपन टाइटल जीतने का सपना देख रही सबालेंका की उम्मीदें इस हार से टूट गईं।

दो घंटे 21 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में सबालेंका और राइबाकिना के बीच कांटे की टक्कर हुई। आक्रामक शुरुआत करने वाली कजाकिस्तान स्टार ने 6-4 के अंतर से पहला सेट अपने नाम किया। इस झटके से तुरंत उबरते हुए टॉप सीड सबालेंका ने दूसरे राउंड में जोरदार वापसी की।

Also Read-

अपने अनुभव का इस्तेमाल कर दूसरा सेट 7-5 से जीतकर मैच को निर्णायक सेट तक ले गईं। निर्णायक फाइनल राउंड को 6-2 के अंतर से राइबाकिना ने जीतने के साथ ही मैच जीत लिया। इस तरह कजाकिस्तान की स्टार खिलाड़ी ने पहली बार यूएस ओपन टाइटल हासिल किया। इस हार के साथ लगातार तीसरी बार यूएस ओपन महिला सिंगल्स विजेता बनने का टॉप सीड सबालेंका का सपना टूट गया।

One thought on “रोमांचक फाइनल में US ओपन-2026 महिला सिंगल्स विजेता बनीं राइबाकिना, सबालेंका की हैट्रिक की टूटी उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X