स्पीकर पर अभद्र टिप्पणी के मामले में बीआरएस एमएलसी ताता मधु और नवीन कुमार रेड्डी गिरफ्तार, अन्य नेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज

हैदराबाद: विधानसभा स्पीकर गद्दम प्रसाद कुमार पर अभद्र टिप्पणी के मामले में बीआरएस नेता और एमएलसी ताता मधु नवीन कुमार रेड्डी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 8 सितंबर को सुबह हैदरगुड़ा न्यू एमएलए क्वार्टर्स में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। उसके बाद उन्हें नारायणगुड़ा पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ कर रही है। नारायणगुड़ा एसीपी मट्टय्या ताता मधु से पूछताछ कर बयान दर्ज करेंगे।

इनके अलावा बीआरएस के वर्किंग प्रसिडेंट केटीआर सहति 14 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये है। इस संदर्भ में टाटा मधु ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ गलत कमेंट किया, उससे विधानसभा के अंदर और बाहर भारी हंगामा हुआ। इसके चलते टाटा मधु के खिलाफ SC/ST एट्रोसिटी के केस दर्ज किए गए।

आपको बता दें कि विधानसभा स्पीकर पर अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप में बीआरएस एमएलसी ताता मधु व नवीन कुमार रेड्डी के खिलाफ सैफाबाद थाने में मामला दर्ज हुआ है। स्पीकर के ओएसडी पोल्लेपल्ली वेंकटेशम ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज की। स्पीकर की जाति के साथ ही अश्लील भाषा में गाली देने का शिकायत में उल्लेख किया। स्पीकर ओएसडी की शिकायत पर एमएलसी ताता मधु और नवीन कुमार रेड्डी के खिलाफ कई धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया।

गौरतलब है कि एमएलसी ताता मधु के बयान से दुखी स्पीकर गड्डम प्रसाद विधानसभा में भावुक हो गये थे। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी ताता मधु के बयान की निंदा की और कड़ी कार्रवाई करने का सुझाव दिया। विश्लेषकों का मानना है कि ताता मधु को एमएलसी सदस्यता से बर्खास्त किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X