हैदराबाद : आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल, देवीदीन बाग, कंदास्वामी लेन, सुलतान बाजार में विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स ड्रेस एवं जूतों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रसिद्ध समाजसेवी एवं टैक्स कंसलटेंट श्रीलक्ष्मी रमन सक्सेना की सुपुत्री कुमारी श्रुति सक्सेना एवं धर्मपत्नी श्रीमती किरण सक्सेना द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स ड्रेस तथा जूतों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस सहयोग से विद्यार्थियों को खेलकूद की गतिविधियों में अधिक उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर मुख्य अध्यापिका श्रीमती उमा तिवारी एवं आर्य कन्या विद्यालय शिक्षण समिति की ओर से कुमारी श्रुति सक्सेना एवं श्रीमती किरण सक्सेना का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। समिति ने उनके इस सराहनीय सामाजिक एवं शैक्षणिक सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए गए ऐसे प्रयास शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Also Read-
इस कार्यक्रम में प्रदीप जाजू, मंत्री, आर्य कन्या विद्यालय शिक्षण समिति; भक्त राम, कोषाध्यक्ष; श्रीमती उमा तिवारी, मुख्य अध्यापिका; श्रीमती चित्रा मालिनी, श्रीमती अनुराधा तथा विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


One thought on “कुमारी श्रुति सक्सेना एवं श्रीमती किरण सक्सेना का बड़ा दिल, आर्य कन्या विद्यालय के छात्रों को स्पोर्ट्स ड्रेस एवं जूतों का वितरण”