शाहदरा (दिल्ली) : विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले जैन समाज के युवा नेता सचिन जैन को भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पहली बार किसी जैन समाज के कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री का दायित्व देकर संगठन में नई भूमिका प्रदान की है। इस नियुक्ति को जैन समाज के साथ-साथ भाजपा संगठन में सक्रिय युवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक और संगठनात्मक जीवन की शुरुआत विद्यार्थी परिषद से करने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में लंबे समय तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। 2024 में लोकसभा चुनाव में खुद वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष जी की पूर्वी दिल्ली सीट पर युवा मोर्चा लोकसभा संयोजक की अहम जिम्मेदारी को बड़ी सहजता से निभाया छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों तक उन्होंने लगातार सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया। विभिन्न स्तरों पर मिली जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और संगठन के वरिष्ठ नेताओं का विश्वास अर्जित किया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना उनके राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। खास तौर पर इसलिए भी कि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश संगठन में पहली बार जैन समाज के किसी कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने को भाजपा की सामाजिक समावेशिता और संगठन में विभिन्न वर्गों की भागीदारी बढ़ाने की नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी के साथ उनसे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने की अपेक्षा की जा रही है।
Also Read-
उनकी नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद जैन समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्र राजनीति से शुरू हुआ उनका सफर निरंतर संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ा है और प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना उनकी मेहनत, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से जैन समाज में भी यह संदेश गया है कि भाजपा संगठन में समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए जिम्मेदारियों के नए अवसर लगातार खुल रहे हैं।
