गाले (श्रीलंका) : श्रीलंका बनाम भारत के बीच 15 अगस्त से पहला टेस्ट शुरू होगा। यह मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि हिंद महासागर भारतीय टीम के लिए टेंशन बढ़ा रहा है। भारत के बॉलिंग कोच मोर्केल ने भी इस बात की पुष्टि की है।

मोर्केल ने बताया कि गाले स्टेडियम हिंद महासागर के बिल्कुल पास है। इस वजह से वहां भयंकर गर्मी और नमी बड़ी समस्या बन सकती है। उन्होंने कहा कि यहां का मौसम श्रीलंकाई खिलाड़ियों के लिए आदतन है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को दिक्कत हो सकती है। साथ ही मैच में इस्तेमाल होने वाली कूकाबुरा बॉल का धागा जल्दी घिस जाएगा।
Also Read-
इससे गेंद जल्दी पुरानी हो जाएगी और दिक्कत देगी। मोर्केल ने यह भी कहा कि इस कारण बॉलिंग की क्वालिटी खराब होने का खतरा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को बहुत सोच-समझकर खेलने की सलाह दी। वहीं कल पहला टेस्ट सुबह 10 बजे शुरू होगा।
