हैदराबाद : 16 अगस्त को कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के तत्वावधान में क्लब की 409वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन के जरिए दोपहर 12.30 से किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख कवि, समीक्षक, पत्रकार एवं हिन्दी सेवी प्रोफेसर ऋषभदेव शर्मा करेंगे।
Also Read-
क्लब के आयोजकों ने बताया कि इस माह की गोष्ठी ‘राष्ट्र’ के नाम समर्पित होगी। कार्यक्रम के संयोजक अवधेश कुमार सिंह होंगे। आयोजकों ने कवि, समीक्षक, साहित्यकार, लेखक, पत्रकार एवं हिन्दी सेवियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए लिंक- https://meet.google.com/cbv-exoj-acy ओपन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
