हैदराबाद: टीचर की पिटाई से एक छात्रा की सुनने की क्षमता चली गई। यह घटना देर से सामने आई है। कामारेड्डी जिले के बिक्नूर मंडल के जंगमपल्ली निवासी निम्मला हनुमनलू की बेटी (15 साल) इब्राहिमपट्नम मंडल के कोंगरकलान स्थित नारायण रेसिडेंशियल स्कूल गर्ल्स कैंपस में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। 4 फरवरी को मैथ्स टीचर हेमंत ने स्टडी पैड से उसके कान पर जोर से मारा। इससे कान में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
Also Read-
यह देखकर स्कूल प्रबंधन ने परिवार को आश्वासन दिया कि इलाज का खर्च वे खुद उठाएंगे। छात्रा के पिता ने दुख जताते हुए कहा कि समय पर बेहतर इलाज न मिलने के कारण डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा ने हमेशा के लिए सुनने की शक्ति खो दी है। टीचर की पिटाई के कारण उनकी बेटी 10वीं की परीक्षा में भी फेल हो गई। शुक्रवार को आदिभटला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। सीआई रमेश ने बताया कि मैथ्स टीचर हेमंत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
