चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख विजय के तलाक मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री विजय की पत्नी संगीता ने कोर्ट में तलाक की याचिका वापस लिया है। इसके साथ ही चेंगलपट्टू जिला कोर्ट ने विजय के तलाक केस की सुनवाई खत्म कर दी।
पूरा मामला
विजय से तलाक की मांग करते हुए फरवरी 2026 में उनकी पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी। तलाक याचिका में उनके द्वारा बताए गए मुद्दों ने कोलिवुड के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी थी। संगीता ने आरोप लगाया था कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ विवाहेतर संबंध है।

याचिका में उन्होंने कहा कि उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया गया और उन्हें न्यूनतम आर्थिक स्वतंत्रता तक नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उन पर आवाजाही को लेकर पाबंदियां लगाई गईं और शब्दों से बुरी तरह अपमानित किया गया। संगीता ने यह भी कहा कि वो अब विजय के साथ नहीं रह सकतीं और उनसे तलाक दिलाया जाए।
Also Read-
संगीता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने विजय को नोटिस भी जारी किया था। इसी बीच संगीता ने अप्रत्याशित फैसला लिया। उन्होंने कोर्ट में दाखिल की गई तलाक की याचिका वापस ले लिया। साथ ही चेंगलपट्टू कोर्ट ने विजय के तलाक केस की सुनवाई बंद कर दी। इस समाचार से तमिलनाडु के सिनेमा और राजनीतिक जगत में हॉट टॉपिक बना हुआ विजय का तलाक मामला अब खत्म हो गया है।
