श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, लिया यह संकल्प

हैदराबाद : आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का आयोजन दादाजी योगा ग्रुप द्वारा कुतबीगुडा में किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य रतनजाजू ने भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही ज्ञान, संस्कार और सत्य के मार्ग का प्रदर्शक होता है।

कार्यक्रम में महर्षि दयानन्द सरस्वती सहित महान ऋषियों एवं आचार्यों के आदर्शों का स्मरण किया गया तथा उनके द्वारा समाज में ज्ञान, सत्य, नैतिकता एवं राष्ट्रोत्थान के लिए किए गए कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया गया। साथ ही रूपकरण, विष्णुवर्धन, प्रतिभा, लक्ष्मी, चित्रा, रिंकू पांडे, सरोज, प्रेमलता, कीर्ति, सरला सोनी, संपदा, सी ए श्याम मोदानी एवं प्रदीप जाजू ने संकल्प लिया कि वे गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, सदाचार एवं सेवा की भावना को आगे बढ़ाएँगे।

Also Read-

इस अवसर पर माननीय रतन जाजू का सम्मान किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रोच्चार, शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X