वरिष्ठ साहित्यकार अतुल कपूर की दो पुस्तकें लोकार्पित, इन वक्ताओं ने की भूरि-भूरि प्रशंसा, जानें इनकी खूबियां

पिहानी (हरदोई, उत्तर प्रदेश) : गायत्री प्रज्ञा पीठ, पिहानी में साहित्य प्रेमियों और प्रबुद्ध जनों का एक अनूठा समागम देखने को मिला। वरिष्ठ साहित्यकार अतुल कपूर की दो पुस्तकों के द्वितीय संस्करण के विमोचन समारोह में उनकी दो बहु-प्रतीक्षित कृतियों “2 इंच मुस्कान” तथा खंड-काव्य “मारुति” का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए प्रशासनिक और साहित्यिक जगत की कई बड़ी हस्तियां एक मंच पर जुटीं।

प्रशासनिक और साहित्यिक दिग्गजों की गरिमामय उपस्थिति

पुस्तकों का विमोचन संयुक्त रूप से मुख्य अतिथियों और विशिष्ट साहित्यकारों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वाले दिग्गजों में- अवधेश अवधेश कुमार सिंह राठौर (पूर्व जिलाधिकारी हरदोई), संजीव श्रीवास्तव (संस्थापक, राष्ट्रीय प्रस्तावना), हरिनाथ (संपादक, राष्ट्रीय प्रस्तावना), अरुणेश मिश्रा (प्रसिद्ध कवि), भरत पांडेय (वरिष्ठ साहित्यकार), राम महेश मिश्रा( संस्थापक एवं अध्यक्ष भाग्योदय फाउंडेशन), प्रदीप त्यागी (महाप्रबंधक हरियावां चीनी मिल) शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

“2 इंच मुस्कान” और “मारुति” की साहित्यिक महत्ता

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अतुल कपूर के लेखन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर “2 इंच मुस्कान” आधुनिक समाज के मानवीय रिश्तों, संवेदनाओं और मनोदशा को हास्य व्यंग्य की कविताओं के माध्यम से बेहद संजीदगी से उकेरती है। वहीं दूसरी ओर खंडकाव्य “मारुति” भक्ति, शक्ति और सनातन सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी के सामने जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। क्षेत्र के प्रबुद्ध जन रहे साक्षी इस भव्य विमोचन समारोह में पिहानी और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में साहित्यकार, लेखक, पत्रकार और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। सभी उपस्थित अतिथियों को अतुल कपूर को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

पूर्व जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह को मिला ‘रसखान स्मृति सम्मान’

रसखान शोध संस्थान की ओर से यशस्वी कवि एवं हरदोई के पूर्व जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर को ‘रसखान स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। अंग वस्त्र भेंट कर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनको सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है के रसखान शोध संस्थान के प्रतिवेदन पर उन्होंने हरदोई में नवनिर्मित प्रेक्षागृह का नामकरण शासन को संस्तुति भेज कर रसखान प्रेक्षागृह कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X