फीफा वर्ल्ड कप से पुर्तगाल बाहर, क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्पेन, स्टेडियम में फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो

फीफा वर्ल्ड कप-2026 में फुटबॉल इतिहास की सबसे मजबूत टीमों में से एक पुर्तगाल का सफर दुखद रूप से खत्म हो गया। राउंड ऑफ 16 के तहत 7 जुलाई को हुए रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को स्पेन ने 1-0 से हरा दिया। सेकंड हाफ के अतिरिक्त समय में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मिकेल मेरिनो के इकलौते गोल की मदद से स्पेन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस हार के साथ पुर्तगाल टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जबकि स्पेन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। इसके साथ ही पुर्तगाल के लिए एक अधूरी ख्वाहिश बनकर रह गया फीफा वर्ल्ड कप जीतने का सपना उस देश के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पूरा नहीं हो सका। क्योंकि टूर्नामेंट से पहले ही रोनाल्डो ने घोषणा की थी कि यही उनका आखिरी वर्ल्ड कप है। यानी अब अगले फीफा वर्ल्ड कप में हम इस दिग्गज खिलाड़ी को नहीं देख पाएंगे।

स्पेन से हार के बाद अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाने के गम में रोनाल्डो बेहद भावुक हो गए। स्टेडियम में उनकी आंखों से आंसू बह निकले। अपने खेल से फुटबॉल में अपनी एक अलग ब्रांड इमेज बनाने वाले रोनाल्डो का अपनी चिर प्रतीक्षित इच्छा पूरी किए बिना आंसुओं के साथ इंटरनेशनल कॅरियर खत्म करना हर आम फुटबॉल फैन को दुखी कर गया।

Also Read-

गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप-2026 संयुक्त रूप से कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में खेला जा रहा है। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुल 104 मैच 16 अलग-अलग शहरों के स्टेडियमों में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान मैक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में खेला गया। अब खिताबी मुकाबला (फाइनल) 19 जुलाई को न्यू जर्सी (अमेरिका) के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X