कवियात्रा के व्यवस्थापक अध्यक्ष डॉ कारम शंकर की बेटी का शुभ विवाह भव्य रूप से संपन्न, आपने दिया वर-वधु को आशीर्वाद

हैदराबाद : कवियात्रा के व्यवस्थापक अध्यक्ष, कवि, लेखक, अनुवादक, पेशे से पुलिस कर्मी और निर्मल निवासी डॉ कारम शंकर और निवेदिता की बेटी प्रणति का शुभ विवाह आदिलबाद निवासी राल्लंबडा भगवंड्लू और ज्योतिर्मयी के पुत्र वेंकट राघव के साथ 24 जून को पद्मानायक कल्याण मंडप (आदिलाबाद) में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस विवाह समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में दोनों के पक्षों के परिजन, दोस्त, पुलिसकर्मी, कवि, लेखक, साहित्यकार और विभिन्न दलों के नेता बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर आदिलाबाद के वर्तमान बीजेपी के विधायक पायल शंकर, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक सोयम बापुराव, पूर्व विधायक जोगू रामन्ना और अन्य दलों के नेताओं ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

Also Read-

इनके अलावा बड़ी संख्या में कवि और लेखकों ने भाग लिया और नव-दम्पत्ति को आशीर्वाद दिया। इनमें- राजेश्वर, जगन और अन्य शामिल हैं। आपको बता दें कि डॉ कारम शंकर ने के. राजन्ना की ‘फांसी’ (एक बहुजन की आत्मकथा) का तेलुगु अनुवाद ‘उरीकंबम नीडलो’ किया है। इस पुस्तक का लोकार्पण अगस्त 2025 में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X