संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यशाला में शरीर-मन और चेतना के समग्र विकास का मार्गदर्शन, कोऑर्डिनेटर ने बताया मूल उद्देश्य

बेंगलुरु : गायत्री परिवार द्वारा 20 जून को ब्रिगेड पार्कसाइड ईस्ट में “संपूर्ण स्वास्थ्य महोत्सव” के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्तियों एवं परिवारों को शारीरिक, मानसिक, प्राणिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा है।

गायत्री परिवार के कर्नाटक प्रदेश कोऑर्डिनेटर शेखर चतुर्वेदी ने बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना तथा समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यशाला में स्वास्थ्य को केवल शरीर तक सीमित न मानकर मन, ऊर्जा और चेतना के समग्र विकास पर विशेष बल दिया गया।

Also Read-

उपस्थित लोगों को स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या, खान-पान और आसन व प्राणायाम की जानकारी सरल भाषा में मुख्य प्रवक्ता इंजीनियर अश्विनी कटरे ने दी। लगभग तीन घंटे की इस कार्यशाला का संचालन अश्विनी ने किया। श्री कटरे आईआईटी खड़गपुर से एम.टेक तथा जर्मनी के टीयू ड्रेसडेन विश्वविद्यालय से शिक्षित हैं। उन्हें समग्र स्वास्थ्य, प्राण विज्ञान, अवचेतन मन के रूपांतरण तथा भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे विषयों का गहन अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X