हैदराबाद : क्रीड़ा प्रांगण और जीनियस एजुकेशनल एकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आर्य कन्या विद्यालय में विद्यार्थीयों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन 27 अप्रैल से 27 मई तक किया गया। इसका भव्य समापन समारोह शुक्रवार को किया गया। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे श्रुतिकान्त भारती व क्रीडा प्रांगण के अध्यक्ष भरत मुनि ने अतिथियों का स्वागत किया और क्रीड़ा प्रांगण की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रदीप जाजू ने मुख्य अतिथि को शॉल द्वारा सम्मान किया।

विद्यार्थियों ने गायत्री मन्त्र, श्लोकों, तथा स्वागत गीत के द्वारा कार्यक्रम का प्रारम्भ किया एवं शिविर में सीखे गये गीत नृत्य और हस्तकला को प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने आपने भाषण में शिक्षा पद्धति और शिक्षा की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया डॉ प्रभास चन्दर सिंह चन्दर ने विद्यार्थियों की प्रशंसा कर उन्हें प्रोत्साहित एवं उनकी ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किये।

यह भी पढ़ें-
जीनियस अकादमी द्वारा प्रमाण पत्र विद्याथियों को प्रदान किये गये। विद्याथियों को प्रशिक्षित करने में श्रीमती सुधा ठाकुर, ममता जैन, राजलक्ष्मी, नीलम शिवानी और लक्ष्मी का सहयोग रहा इस कार्यक्रम में विद्याथियों के माता पिता और उमा तिवारी, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, पद्मा टकसाली, प्रदीप जाजू और भक्त राम उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा व कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में भरत मुनि ने संस्था की ओर से सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया। पूरा कार्यक्रम का आयोजन और संचालन श्रीमती सुधाठाकुर ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
