गर्मी की तपिश से आग की भट्टी में बदल गया तेलंगाना, 12 जिलों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

हैदराबाद: गर्मी की तपिश से तेलंगाना आग की भट्टी में बदल गया है। रिकॉर्ड स्तर पर अधिकतम तापमान दर्ज हो रहे हैं। सुबह 10 बजे से ही लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। तेलंगाना के 12 जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज होने की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। निजामाबाद, नलगोंडा, सूर्यापेट और अन्य जिलों में भारी तापमान दर्ज होने की संभावना बताई गई है।

लू चलने की संभावना के चलते लोगों को सतर्क रहने की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आदिलाबाद जिले में पहले ही अधिकतम 45 डिग्री तापमान दर्ज हो रहा है। भीषण गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग वैकल्पिक तरीके खोज रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

गर्मी की तीव्रता से एसी, कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं। इससे घरों, व्यापारिक परिसरों के सामने हरे पर्दे लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ छोटे व्यापारी अपनी बाइकों को बचाने के लिए बोरे और बेडशीट ढक रहे हैं। चिकन व्यापारी हर घंटे ब्रॉयलर मुर्गियों पर पानी छिड़ककर गर्मी से राहत दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X