जल जीवन मिशन–राष्ट्रीय स्तर की WaSH पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, ब्रह्म प्रकाश डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

हैदराबाद: “जल है तो कल है” — इसी प्रेरणादायी संदेश को अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से साकार करते हुए ब्रह्म प्रकाश डी.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित “जल जीवन मिशन – स्वच्छ सुजल गाँव (WaSH) पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता” में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता एवं सतत विकास के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। ब्रह्म प्रकाश डी.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने रंगों, विचारों और संदेशों के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि नई पीढ़ी न केवल जागरूक है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

विद्यालय परिवार अपने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है। यह सफलता उनके अथक परिश्रम, रचनात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। विद्यालय के आदरणीय प्रधानाचार्य वी. एस. प्रशांत के प्रेरणादायी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया है। इस उपलब्धि में विद्यालय के कला शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं परिश्रम सराहनीय रहा हैं।

Also Read-

पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राएँ
श्रेणी – A (कक्षा 3–5)
शरण्या राउल (5C) – द्वितीय पुरस्कार
नकद पुरस्कार: ₹3000
श्रेणी – C (कक्षा 9–12)
सत्विका मारुपाकुला (10C) – प्रथम पुरस्कार
नकद पुरस्कार: ₹5000
डी. नित्या श्री (10B) – तृतीय पुरस्कार
नकद पुरस्कार: ₹2000
सांत्वना पुरस्कार
विद्यालय के 15 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
नकद पुरस्कार: ₹1000 प्रति छात्र

इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती के. मधुबाला, सहायक क्षेत्रीय अधिकारिणी श्रीमती के. आनंदवल्ली, प्रधानाचार्य वी. एस. प्रशांत, एल.एम.सी. (बी.डी.एल. एवं मिधानि) के सदस्यगण, शिक्षक एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X