भावसार विजन इण्डिया हैदराबाद का स्पीकर मीटिंग, यह कार्यक्रम रहे हैं खास आकर्षण

हैदराबाद : भावसार विजन इण्डिया हैदराबाद क्षेत्र – 104 की ओर से स्पीकर मीटिंग का आयोजन आरजीए हॉल, आबिड्स हैदराबाद में किया गया। इस अवसर पर विशेष आतिथि किशन राव गडालेजी, मोहन देवतराज, प्रवीण पतंगे, श्रीमती आश्विनी पतंगे (अध्यक्षा), घनश्याम पतंगे (मंत्री), जवाहर भरडे (कोषाध्यक्ष) एवं समाज के सभी पदााधिकारी एवं सदस्य उपास्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृती मुधोलकर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कुाचिपुड़ी नृत्य से हुई। उनकी सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुाति ने सभी सदस्यों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में सांस्कृातिक गरिमा जोड़ दी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संदीप मुधोलकर द्वारा “साइबर क्राइम एवं उसकी रोकथाम“ विषय पर दिया गया ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक व्याख्यान रहा। उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, आज के डिजिटल युग में आने वाली चुनौातियों तथा ऑनलाइन सुराक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधाानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनके व्यावहाारिक मार्गदर्शन और वास्ताविक उदाहरणों ने सभी सदस्यों में जागरूकता उत्पन्न की तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक और जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेारित किया। यह सत्र अत्यंत संवादात्मक, ज्ञानवर्धक एवं लाभदायक रहा। समाज के लिए ऐसे जागरूकता एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोाजित करने हेतु सदस्यों ने बीवीआई हैदराबाद के प्रयासों की सराहना की।

Also Read-

कार्यक्रम का संचालन प्रेक्षा पतंगे एवं वार्षिणी बगाड़े ने किया। दयानंद पतंगे और घनश्याम पतंगे द्वारा प्रायोाजित वर्षगांठ का उपहार सभी सदस्यों को दिया गया। नांदिता द्वारा प्रस्तुत भावुक गीत ने सभी की आंखें नम कर दीं और सभी के हृदय को छू लिया। वहीं श्रीधर गडाले की मधुर आवाज़ ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अमूल्य ज्ञान साझा करने तथा सभी सदस्यों का कार्यक्रम में उपास्थित होकर सहयोग दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X